पूर्णिया, नवम्बर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला से लेकर समुदाय स्तर तक चिकित्सकीय जांच करते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में पूर्णिया जिला अक्टूबर माह में भी पहले स्थान पर कायम है। पूर्णिया के बाद दूसरे स्थान पर गोपालगंज, तीसरे स्थान पर सीतामढ़ी, चौथे स्थान पर शेखपुरा और पांचवें स्थान पर वैशाली है। जिला कार्यक्रम समन्यवक डीपीसी डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अस्पताल रैंकिंग में पूर्णिया जिला की रैंकिंग पूर्व की तरह पहले स्थान पर कायम है। पहले अगस्त माह में पूर्णिया जिले में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की रैंकिंग दूसरे स्थान पर था। जिसमें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने का भरपूर प्रयास जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जारी रखा गया। इसके प्रयास से सितंबर माह और अक्टूबर...