पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में मंगलवार को 10 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण ऑपरेशन कराने पहुंची कई महिलाओं को बिना ऑपरेशन कराए ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बंध्याकरण ऑपरेशन कराने के लिए सुबह से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। दूर-दराज के इलाकों से पहुंची महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके दास ने कुल 10 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी महिलाओं का ऑपरेशन नहीं हो सका। इसके चलते कई महिलाओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। ऑपरेशन करा...