Purnia News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरकारी व शिक्षण संस्थानों में सफाई अभियान
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जलालगढ़ प्रखंड के सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विद्यालय परिसरों एवं सरकारी संस्थानों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन कराया गया है। कई विद्यालयों में रंगोली, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ सहित डिग्री कॉलेज, हाईस्कूल, मध्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई की। कई विद्यालयों में डेंटिंग-पेंटिंग भी कराई गई है, जिससे विद्यालय परिसर आकर्षक नजर आ रहे हैं। 15 अगस्त को छात्र-छात्राएं विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.