पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। नगर पंचायत बायसी में गुरुवार को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत सघन सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी शांति कुमारी एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कुर्बान अली के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों, आवासीय परिसरों एवं मुख्य सड़कों की विशेष सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। कार्यपालक पदाधिकारी शांति कुमारी ने कहा कि 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा नगर निकाय क्षेत्र को स्वच्छ एवं गंदगी मुक्त बनाना है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से अपने आस...