पूर्णिया, सितम्बर 24 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में बुधवार को बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सघन सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर परिषद के मनोहर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के मातुराम रामकन्या विद्यालय तथा वार्ड संख्या 12 और 19 में विशेष रूप से सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्वच्छता साथी अंजू कुमारी, सीमा कुमारी, अनामिका कुमारी, मेघा कुमारी, कुमकुम कुमारी, अमित कुमार सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चला सफाई अभियान उन्होंने बताया क...