पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत धमदाहा की ओर से 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत पदाधिकारी दिव्या मिश्रा के साथ पौधे लगाए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ धमदाहा के निर्माण में सहभागिता की अपील की। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील क...