Purnia News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चला सफाई अभियान
पूर्णिया, सितम्बर 24 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर जिले के सभी नगर निकायों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पंचायत चम्पानगर में व्यापक सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों, आवासीय परिसरों और प्रमुख सड़कों की विशेष सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं गंदगी मुक्त बनाना है। सफाई अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने की अपील की। इस दौरान आम लोगों को घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से निस्तारण करने के लिए ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.