Purnia News: स्वच्छता कर्मी के निधन पर शोक, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। सतकोदरिया पंचायत के वार्ड स्तरीय स्वच्छता कर्मी देवनारायण किस्कू के असामयिक निधन से पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पंचायत के मुखिया श्याम लाल टुड्डू, वकील शर्मा तथा मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र टुड्डू ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देवनारायण किस्कू अपने कार्यों के प्रति समर्पित और कर्मठ स्वच्छता कर्मी थे। उनके निधन से पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.