पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जलालगढ़ प्रखंड के डोकरेल वार्ड संख्या-2 निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि करियात से जलालगढ़ बाजार आने वाली सड़क पर वाहन जांच एवं गश्ती के दौरान युवक के पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार आगे की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...