पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट वन की स्पेशल परीक्षा की तिथि अब तक घोषित नहीं किए जाने को लेकर छात्र संगठनों में आक्रोश है। छात्र राजद ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने साफ कहा है कि यदि आगामी शुक्रवार तक स्पेशल परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की जाती है, तो शनिवार को परीक्षा विभाग में तालाबंदी की जाएगी। छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने कहा है कि छात्र लंबे समय से स्पेशल परीक्षा की तिथि का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट सूचना जारी नहीं की गई है, जिससे छात्रों में भ्रम और चिंता की स्थिति बनी हुई है। यह केवल एक परीक्षा की तिथि का मामला नहीं है, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय...