पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा तीसरे दिन मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा की दोनों पालियों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के कुल 631 परीक्षार्थी शामिल हुए। खास बात यह रही कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. हेमलता कुमारी ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 631 परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई और एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के ...