Purnia News: स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा में चौथे दिन 612 परीक्षार्थी हुए शामिल
पूर्णिया, सितम्बर 24 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा चौथे दिन बुधवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित हुई। परीक्षा में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के दोनों पालियों को मिलाकर कुल 612 परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. हेमलता कुमारी ने बताया कि दोनों पालियों में निर्धारित संख्या के सभी 612 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति या कदाचार की सूचना नहीं मिली। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा में तीसरे दिन सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.