पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित की गई। परीक्षा दोनों पालियों में हुई, जिसमें कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के कुल 634 परीक्षार्थियों में से 630 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केन्द्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. हेमलता कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थियों की परीक्षा ली जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: स्नातक छठे सेमेस्टर की ...