पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय की 29वीं अकादमिक काउंसिल की बैठक गुरूवार को कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, पाठ्यक्रम विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, कौशल-आधारित शिक्षा तथा शिक्षकों के व्यावसायिक विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके तहत स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में भारतीय ज्ञान परंपरा पर दो क्रेडिट के वैल्यू एडेड कोर्स लागू किया जायेगा। साथ ही महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुख शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सात नए पाठ्यक्रमों का संचालन किया जायेगा।

अकादमिक परिषद के प्रमुख निर्णय -पूर्णिया महिला कॉलेज में सीएनडी व्यावसायिक ...