Purnia News: स्थानांतरित तीन शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। स्थानीय सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, कसबा तथा कलानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़बनैली में सोमवार को विद्यालय परिवार की ओर से स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानांतरित शिक्षक नन्दन कुमार, अनुराधा और मनोज कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नुरूल होदा एवं विद्यालय परिवार ने तीनों शिक्षकों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि तीनों शिक्षकों ने अपने कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। विदाई के दौरान छात्र-छात्राएं और सहकर्मी भावुक नजर आए। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: झुनकी मुसहरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.