Purnia News: स्थानांतरित अंचल अधिकारी को भावभीनी विदाई
पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर स्थानांतरित अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहित आनंद, नवपदस्थापित अंचल अधिकारी अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में अंचल एवं अनुमंडल कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कुमार रविंद्र नाथ को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। मौके पर अंचल कर्मियों ने नवपदस्थापित अंचल अधिकारी अमित कुमार का स्वागत भी किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्थानांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.