Purnia News: स्थानांतरण पर 12 अधिकारियों व कर्मियों को दी भावभीनी विदाई
पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना सभागार में रविवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नवपदस्थापित बीडीओ मनीष कुमार एवं सीओ अजीत कुमार झा का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज एवं उपप्रमुख विजय मिस्त्री ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में एक बीडीओ, एक प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चार लिपिक एवं छह पंचायत सचिव समेत कुल 12 अधिकारियों और कर्मियों को फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानांतरित होने वालों में बीडीओ आशीष कुमार, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार गौरव, लिपिक गौतम कुमार, समशेर कुमार लाल, अनोखा मिश्रा, उर्दू अनुवादक मो....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.