पूर्णिया, अगस्त 9 -- Purnia News: खाद्य विभाग बिहार सरकार नासवी एवं नेशनल स्ट्रीट फूड वेंडर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को टैक्सी स्टैंड में स्ट्रीट फूड वेंडरों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला के प्रथम दिन वेंडरों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित तरीके से भोजन परोसने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल वेंडरों को स्वच्छता किट भी प्रदान की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता के अभाव में फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए दुकान और खाद्य सामग्री की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : स्ट्रीट फूड वेंडरों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ, दिए गए किट उन...