पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी तेज होने लगी है। पूजन की तैयारी को लेकर कहीं मंदिरों में रंग रोगन का तेजी से कार्य चल रहा है तो कहीं भव्य पंडाल के लिए बांस बल्ले आकार लेने लगा है। पूजा की भव्यता को लेकर कहीं पूजन समिति अपनी पचासवां वर्ष को धूमधाम से मनाने में पूरी तरह से जुट गई है तो कहीं पूजन समिति अपने पूजन परम्परा को सुन्दर और आर्कषण ढंग से करने में जुट गई है। शहर के बीचों बीच फारबिसगंज मोड़ के समीप स्थित स्टेशन क्लब नवरतन दुर्गा पूजा समिति ने मां दुर्गा पूजा के लिए तैयारी तेज कर दी है। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार मांझी बताते हैं कि मां दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंदिर में प्रतिमा स्थल से लेकर पूरे मंदिर को रोशनी और फूलों से सजाने का काम होगा। मूर्ति को सजा...