पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पूर्णिया- रूपौली एसएच-65 एवं कुर्सेला-जोगबनी एसएच-77 पर सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। संबंधित विभाग के द्वारा सड़क किनारे उगी झाड़ियों एवं पेड़-पौधों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। बुधवार को कई स्थानों पर जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराई गई। इससे ब्लाइंड मोड़ों और सड़क के कट के पास दृश्यता में सुधार होने लगा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur Ne...