पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज-सरसी स्टेट हाईवे और मीरगंज-कुर्सेला स्टेट हाईवे पर कई जगह सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। मीरगंज के मेहीनगर और मीरगंज लाइन होटल के पास सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। खासकर बाइक चालकों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले सड़क की मरम्मत हुई थी, लेकिन काम अच्छी तरह नहीं होने के कारण सड़क फिर टूट गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए। इस सड़क से रोज छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी, मरीज और अन्य लोग सफर करते हैं। इसलिए सड़क की खराब स्थिति से सभी को दिक्कत हो रही है। वहीं, मीरगंज-कुर्सेला स्टे...