पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया। टोयोटा के वार्षिक विजन के अंतर्गत प्रकाश टोयोटा (पूर्णिया) में आयोजित स्किल कांटेस्ट डीलर राउंड के विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा की। जून और जुलाई माह में चले इस कड़े मुकाबले में डीलरशिप के सेल्स, सर्विस, गेस्ट रिलेशन और यू-ट्रस्ट विभाग के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी जांबाजों ने अपने असाधारण कौशल का परिचय दिया। सीईओ गौरव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर दिन अपने काम में सर्वश्रेष्ठ ज्ञान और कार्यकुशलता का प्रदर्शन करना चाहिए। प्रकाश टोयोटा के मार्केटिंग मैनेजर ने इस गौरवशाली अवसर पर कहा कि पिछले 04 वर्षों के सफर में प्रकाश टोयोटा ने लगातार सर्वश्रेष्ठ सेवाएं सुनिश्चित की हैं। इसी का परिणाम है कि आज हम हर पहलू...