पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो का इंडीकेटर टूटने से नाराज एक डॉक्टर ने डंपर चालक को बंधक बना लिया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मामला सहायक खजांची थाना के शंकर चौक के समीप का है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर बाहरी जिले में स्वास्थ्य महकमे में बड़े पद पर पदस्थापित हैं। शंकर चौक पर उनका आवास है। आवास के समीप सड़क पर उनकी स्कार्पियो लगी थी। गुरूवार दोपहर को चालक डंपर को साइड कर रहा था कि इसी दौरान स्कार्पियो से यह जा टकराया, जिससे इंडीकेटर टूट गया। नाराज डॉक्टर ने चालक को बंधक बना लिया। जिसकी सूचना लोगों ने सहायक खजांची थाना को दी। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि चालक ने इंडीकेटर लगवाने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...