Purnia News: सौरा में मेडिकल वेस्ट के स्रोत की जाँच हो, जिम्मेदार एजेंसियों पर नियमानुसार कार्रवाई
पूर्णिया, अक्टूबर 13 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सौरा नदी के किनारे वर्षों से जमा कचरे और मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण तथा नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने की माँग को लेकर चलाए जा रहे अभियान की टीम ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता शौर्य राय ने नदी के आसपास कचरे के जमाव, मेडिकल वेस्ट की मौजूदगी और सफाई के नाम पर की जा रही कार्रवाई पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए इस दिशा में ठोस कदम उठाने की माँग की। गांधी जयंती से शुरू हुए इस अभियान के माध्यम से टीम लगातार सौरा नदी की स्थिति को सामने ला रही है। अभियान से जुड़े सदस्यों का कहना है कि अब तक कुछ कचरा हटाया गया है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। कई स्थानों पर कचरे को पूरी तरह हटाने के बजाय जलकुंभी से ढकने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.