पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोशल मीडिया पर एक कथित भड़काव पोस्ट के बाद सदर थाना पुलिस एक्टिव हे गई। सोशल मीडिया हैंडलर युवक को थाना लाकर पुलिस ने पूछताछ की। जिसके बाद युवक ने उक्त पोस्ट को अपने अकाउंट से डिलिट कर दिया। सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि यवक को डाले गए पोस्ट के सत्यापन के लिए लाया गया था। उसने अपने पोस्ट के लिए लिखित रूप से गलती मान ली है। साथ ही कहा है कि भविष्य में वह जो कदम उठाएगा, वह संवैधानिक व्यवस्था के तहत होगा। गौरतलब है कि जिले में संचालित सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की ओर से निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की नजर एक आन्दोलन को लेकर युवक के कथित भड़काऊ पोस्ट पर पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...