पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित सोनोली चौक पर इन दिनों सुबह पीक टाइम में रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।कोर्ट-कचहरी, कार्यालय और स्कूल जाने के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से चौक से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह सात से दस बजे के बीच स्थिति अधिक खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जाम के दौरान यातायात पुलिस की मौजूदगी नहीं रहती है। इसकी वजह से वाहनों का परिचालन सुचारू नहीं हो पाता है। सोनोली रोड और हासदा रोड की ओर भारी वाहनों के प्रवेश करने से भी परेशानी बढ़ रही है। क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों के कारण सड़क और नालों को भी नुकसान पहुंचने की शिकायत है। जाम के कारण स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और कोर्ट...