Purnia News: सोठा पंचायत में प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड की सोठा पंचायत का चयन प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इस पहल के तहत किसानों को रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खेती अपनाने तथा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश कुमार मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करना और मिट्टी की उत्पादकता को बनाए रखना है। उन्होंने किसानों से धान की रोपाई से पहले ढैंचा या मूंग की हरी खाद को खेत में मिलाने की सलाह दी, ताकि मिट्टी में कार्बनिक तत्व और नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ सके। उन्होंने बताया कि जैविक खेती में फसल चक्र, गोबर की खाद, हरी खाद, फसल अवशेष तथा अन्य जैविक स्रोतों का उपयोग कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.