पूर्णिया, नवम्बर 22 -- फिल्म का चयन और मानवीय संदेश Purnia News: सहरसा, नगर संवाददाता। सुनील जैन (कल्ट डिजिटल) और नीरज कुमार मिश्रा (अनिरति चलचित्र) द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित फिल्म सेव द गॉड का चयन 57वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव, गोवा की गैर फीचर फिल्म श्रेणी में आधिकारिक रूप से किया गया है। फिल्म में सान्या ठाकुर और कियांश संकलेचा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म भौगोलिक, सांस्कृतिक और वैचारिक सीमाओं से परे जाकर मानवता, करुणा और युद्ध की भयावह मानवीय कीमत जैसे सार्वभौमिक विषयों को सामने लाती है। भारतीय दर्शन के शाश्वत सिद्धांत वसुधैव कुटुम्बकम में निहित यह फिल्म एक ऐसे संसार को एक बच्चे की निष्कपट, किंतु गहरे सवाल उठाती दृष्टि से देखती है, जो लगातार घृणा, हिंसा और संघर्ष की गिरफ्त में जकड़ता जा रहा है। फिल्म युद्धों मे...