पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक नुरुल इस्लाम उम्र 65 वर्ष के आकस्मिक निधन पर शिक्षक संघ सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजनो में शोक प्रकट किया है। मालोपाड़ा पंचायत के डुमरिया समाजसेवी सलमान खुर्शीद ने शोक प्रकट करते हुए बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक बहुत नेक दिल थे जिनकी सादगी ही परिचय थी। उनके निधन स्व समाज ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जो सेवानिवृत्त के बाद भी लोगो के बीच शिक्षा का अलख जगा रहे थे। विदित हो कि सेवानिवृत्त शिक्षक निकटवर्ती अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के लोखरिया निवासी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...