पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। जगनी पंचायत के जगरनाथपुर गांव निवासी भाजपा मंडल महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा के 88 वर्षीय चाचा गिरानंद दास का रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत गिरानंद दास के निधन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार उर्फ गोलू, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता, वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष मंटू कुशवाहा सहित एनडीए के सक्रिय कार्यकर्ताओं और स्थानीय समाजसेवियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि गिरानंद दास पटना के दीघा बाढ़ स्थित सिंचाई विभाग में लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे। हाल के वर...