Purnia News: सेन्ट्रल जेल में छापेमारी, नहीं बरामद हुई आपत्तिजनक सामग्री
पूर्णिया, नवम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार सुबह 5:35 बजे से 07:35 बजे तक जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय कारा में औचक छापेमारी की गई। यह अभियान बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में राज्य के सभी काराओं में रात्रि में सघन एवं औचक छापेमारी अभियान संचालित करने के क्रम में चलाया गया। छापेमारी के दौरान कारा के सभी वार्डों, बैरकों, सेल, अस्पताल, रसोईघर एवं अन्य संवेदनशील स्थलों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर, नकद राशि, नशीले पदार्थ, हथियार, धारदार वस्तुओं एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की विशेष रूप से जांच की गई। साथ ही, कुख्यात एवं संगठित अपराध से जुड़े बंदियों की गतिविधियों तथा उनके पास प्रतिबंधित सामग्री की उपलब्धता की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- Madhepur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.