पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत गुरुवार को एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तीसरे दिन विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और बाल यौन शोषण की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सुनील कुमार, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल की अधिवक्ता कुमारी वेदवती यादव तथा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, चाइल्ड राइट एसोसिएट मो. सज्जाद आलम उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों को सिखाया गया गलत स्पर्श...