पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा एवं दशहरा मेला में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी पूर्णिया डॉ. शौर्य सुमन ने धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय स्थित नेहरू चौक सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने नवरात्र पूजा और मेला आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद अनुमंडल के अन्य दुर्गा मंदिरों, पूजा पंडालों और दशहरा मेला स्थलों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान और धमदाहा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार मौजूद रहे। एसएसपी ने नेहरू चौक सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पूजा एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सदस्य राजीव राय, अनिल ऋषिदेव और अन्य सदस्यों से आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। 19, 20 और 21 अक्टूबर को...