पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: पूर्णिया। वरिष्ठ वामपंथी नेता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पूर्व जिला सचिव कॉमरेड सुनील कुमार सिंह के निधन पर अधिवक्ता सुदीप राय उर्फ मुन्ना राय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पूर्णिया ने एक कर्मठ, संघर्षशील, ईमानदार तथा जनसरोकारों के प्रति आजीवन समर्पित जननेता को खो दिया है। कॉमरेड सुनील कुमार सिंह ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में समाज के वंचित, शोषित एवं मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ लड़ी। उनका सादा जीवन, स्पष्ट विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से न केवल वामपंथी आंदोलन, बल्कि संपूर्ण पूर्णिया जिले की सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना को अपूरणीय क्षति पहुँची है। यह भी पढ़ें- Purnia News: कम्युनिस्ट नेता के निधन...