पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, रजनीश। सीमांचल को 18 घंटे में दो राज्यों की राजधानी से जोड़ रही कोसी। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से हटिया तक कोसी सुपर एक्सप्रेस के नाम से चलती है लेकिन अफसोस इस ट्रेन की औसत चाल 37.4 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन वर्तमान में पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से रांची की 729 किलोमीटर की दूरी 51 स्टॉपेज के साथ तय करती है। आमदनी के मामले में इस ट्रेन से पटना के बाद सबसे अधिक कमाई पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से हो रही है। पटना से 3.42 करोड़ तो पूर्णिया से 2.93 करोड़ राजस्व रेलवे जुटा रहा है। इसके बावजूद पूर्णिया के यात्रियों की परेशानी इसलिए बढ़ जाती है कि ट्रेन को अपनी यात्रा पूरी करने में 18 घंटे का वक्त लग रहा है। उस पर पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से रवाना होने का टाइमिंग भी सबसे खराब। आरटीआई स...