पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय में बुधवार को महादेव सेवा संघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित अंचलाधिकारी अंशु कुमार का बुके व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर बलवंत सिंह ने कहा कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड की जनता को नए सीओ से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने आग्रह किया कि आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा भूमि विवाद सहित अन्य लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें। सीओ अंशु कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता की सेवा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पारदर्शिता के साथ काम कराने की अपील उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं का निष्प...