पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालकों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं को लेकर मंगलवार को जलालगढ़ थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सीएसपी संचालक मौजूद रहे। बैठक में सीएसपी संचालकों ने आए दिन होने वाली घटनाओं का हवाला देते हुए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। संचालकों ने कहा कि बैंक से बड़ी राशि लेकर सीएसपी केंद्र तक पहुंचने के दौरान हमेशा लूट एवं छिनतई का डर बना रहता है। उन्होंने बैंक से सीएसपी केंद्र तक रकम पहुंचाने के दौरान पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग रखी। यह भी पढ़ें- Purnia News: सीएसपी संचालकों की सुरक्षा को लेकर थाना परिसर में बैठक बैठक में अवर निरीक्षक शिवम कुमार ने सीएसपी संचालकों क...