पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। सीएसपी संचालकों के साथ लगातार हो रही लूट एवं छिनतई की घटनाओं को रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कसबा थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के अलावा प्रखंड के सभी सीएसपी संचालक एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक के दौरान सीएसपी संचालकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं रखीं। संचालकों ने कहा कि ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सीएसपी केंद्र संचालित किए जाते हैं। ऐसे स्थानों पर अपराधी किस्म के लोगों का भय बना रहता है। सीएसपी में जमा राशि को बैंक तक पहुंचाने के दौरान भी हमेशा छिनतई की आशंका बनी रहती है। संचालकों ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी जरूरत सुरक्षा है। बैंक शाखा प्रबंधकों ने भी संचालकों की समस्याओं पर सहमति जताई। कसबा थ...