Purnia News: सीएसपी की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, कई निर्देश
पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफ्फसिल थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार की अध्यक्षता में सीएसपी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएसपी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष ने सभी सीएसपी संचालकों को अपने केंद्रों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी अलार्म लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस को उपलब्ध कराया जा सके। संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि बड़ी रकम के लेन-देन या राशि को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने की स्थिति में नजदीकी थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.