पूर्णिया, अगस्त 4 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सावन माह के अवसर पर प्रत्येक सोमवारी को पूर्णिया स्थित सिटी काली मंदिर के निकट सौरा नदी में स्नान एवं पूजा-अर्चना हेतु उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा नदी के वर्तमान जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए कड़ा इंतजाम किया गया है। किसी भी आकस्मिक घटना को रोकने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सौरा नदी घाट पर राज्य आपदा मोचन बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन सोमवारी पर सौरा नदी पर एसडीआरएफ टीम की तैनातीसुरक्षा इंतजाम जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निदेशानुसार सावन माह की सभी सोमवारी को एसडीआरएफ टीम मोटरबोट तथा सभी आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तैनात रहेगी।टीम का नेतृत्व टीम कमांडर कृष्ण प्रसाद साह करेंगे। स्थानीय प्रशासन, अ...