पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सावन के अवसर पर आकांक्षा डांस अकैडमी द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भाग लेकर पारंपरिक मेहंदी, लोकगीत और संगीत का भरपूर आनंद लिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण मेहंदी प्रतियोगिता रही। महिलाओं ने हाथों में सुंदर मेहंदी लगवाईं और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। इसके साथ ही सावन गीत एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजू गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ डांस सिखाना नहीं है, बल्कि महिलाओं को एक मंच देना है जहां वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: महाराजा कॉलेज में सावन महोत्सव, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा यह भी ...