पूर्णिया, अगस्त 18 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल के बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक वरुणेश्वर धाम में श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह करीब चार बजे से ही बाबा वरुणेश्वरनाथ को जलार्पण और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। तीसरी सोमवारी के साथ नागपंचमी का संयोग होने के कारण मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जिला प्रशासन की ओर से तीसरी सोमवारी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी बड़ी संख्या में लोग वरुणेश्वर धाम पहुंचे। इससे मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ और बढ़ गई। हालांकि भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से बेरिकेडिंग की व...