पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में देरी को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। अस्पताल भवन का शिलान्यास बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम के तहत 25 अप्रैल 2025 को किया गया था। सरकार की ओर से 24 जनवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को ऑपरेशन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण दिक्कत होती है। वहीं, एएनएम, नर्स और सुरक्षा गार्ड के रहने के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं है। ...