पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड अंतर्गत जीयनगंज पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्णिया जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव के पिता समाजसेवी जगदीश प्रसाद यादव का निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जगदीश प्रसाद यादव सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। वे गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद लोगों की मदद की। इसी कारण जीयनगंज पंचायत सहित आसपास के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक संवे...