पूर्णिया, अक्टूबर 21 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने , मधुबनी, कोरटबाडी शीतला मंदिर, पूर्णियाँ कोर्ट स्टेशन, दुर्गा बाडी, रजनी चौक, लाइन्स क्लब पूर्णिया और रजनी चौक, दुर्गा बाडी, मरंगा स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने समस्त पूर्णियावासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि हर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे, लोगों के जीवन में खुशहाली आए और समाज में प्रेम, भाईचारे तथा आप...