पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गोकुलपुर पंचायत स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में शिविर लगाया जाएगा। शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने चिन्हित स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पंचायत के मुखिया नीरज कुमार मेहता को शिविर स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था और सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें 16 प्रमुख विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे। शिविर की तैयारियां अंतिम चरण...