पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के मनरेगा भवन स्थित वार्ड संख्या 01 में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की पहल की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को दिए। कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी की मौजूदगी में आयोजित शिविर का वरीय नोडल पदाधिकारी सह डीएफओ शशि रंजन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। आवेदनों का पार...