पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के डॉलर हाउस चौक स्थित जगदम्ब स्कूल परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वार्ड संख्या 4, 5, 6 एवं 7 के नागरिकों को नगर निगम और जिला प्रशासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 19 अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। नगर निगम की ओर से सैरात एवं होल्डिंग, मुद्रा लोन एवं पीएम स्वनिधि, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, भवन मानचित्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सड़क शाखा, सफाई शाखा, होल्डिंग टैक्स, पेंशन योजना, एचएफए/पीएमएवाई, ट्रेड लाइसेंस, बुचरिंग तथा अतिक्रमण एवं मापी से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं उपभो...