Purnia News: सहयोग शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड समेत योजनाओं का मिला लाभ
पूर्णिया, सितम्बर 12 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य स्तर पर चलाए जा रहे श्री संत रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं श्री संत रविदास विकास शिविर के तहत बायसी प्रखंड की चंद्रगामा पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित लोगों की समस्याओं का मौके पर निष्पादन किया गया। इस दौरान लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों का वितरण किया गया। लाभुकों ने प्रशासन की पहल के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी राजीव कुमार ने कहा कि शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। जिन आवेदकों के कागजात पूरे नहीं हैं या किसी कारण से उनका काम लंबित है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.