Purnia News: सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का किया त्वरित निष्पादन
पूर्णिया, नवम्बर 4 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत निजगेहुआ पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जिन मामलों का तत्काल निष्पादन संभव था, उनका मौके पर ही समाधान किया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शिल्पा कुमारी एवं अंचल अधिकारी सहीबुल हसन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। पदाधिकारियों ने आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों का निष्पादन किया। वहीं, जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निष्पादन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.